33 साल छोटी लड़की के साथ रोमांस करेंगे सलमान, सोनाक्षी बोलीं- 'हम किस तरह के देश में रहते हैं'

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' का जोर-शोर से प्रोमोशन कर रहे हैं। हर बार दबंग सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रोमांस करने वाले सलमान खान 'दबंग 3' में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते दिखाई देंगे। सई मांजरेकर अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। इन सबके बीच 'दबंग 3' में जुटी सोनाक्षी ने 53 साल के सलमान खान और 21 साल की सई मांजरेकर के रोमांस को लेकर बड़ी बात बोल दी है। 


सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 'दबंग 3' के अलावा फिल्मी सितारों के बीच उम्र का फासला होने के बावजूद रोमांस को लेकर बात की। इंटरव्यू में सोनाक्षी से सवाल किया गया कि अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता अपने से ज्यादा छोटे सह कलाकार के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान भी दबंग 3 में अपने से 33 साल छोटी लड़की से साथ रोमांस कर रहे हैं। इसको वह कैसे दिखेती हैं